बिना कविता को समझे कोई गलत कमेंट न दें,, आज के उन कुत्तो के लिए है ये कविता जो इंसान तो हैं पर किसी भेड़िए से कम नही,।।आशा है तन्जरूपी कविता अच्छी लगेगी ,,,,

देखो देखो नग्न अवस्था हवस का इस पर लेप करो,
आओ आओ खुली छूट है जो चाहो वो रेप करो,

कितनी मादकता दिखती है देखो इनकी आंखों में ,
जैसे स्वयम मेनका का अवतार हुवा है लाखों में ,

इनको तुम जागीर समझ लो अपनी हवस मिटा लो तुम,
जिस्म नोच लो दांत काट लो अपनी प्यास बुझा लो तुम,

चिथड़े चिथड़े कर देना हर वस्त्र जिस्म का हट जाये,
नोच नोच कर बाद तुम्हारे आवारा कुत्ता खाये,

ऐसी कोई जगह नही हो जिसमें क्रूर निशान न हो,
इतनी निर्दयिता दिखलाना के जिससे पहचान न हो,

क्या होगा कुछ दिन सड़कों में कैंडल मार्च  निकालेंगे,
समाचारों पत्रों में कुछ दिन तेरा नाम उछालेंगे,

लोगों के आक्रोश का खामियाजा तुझको भरना हो,
हो सकता है कुछ दिन तेरे घर के आगे धरना हो,

ये जनता क्या कर लेगी ये मूरख है नालायक है,
तू क्यों घबराता है तेरे पिता का मित्र विधायक है,

ये शाशन तेरे बचने का हर उपाय भी कर लेगा,
टीवी का हर एंकर तेरी खातिर सबसे लड़ लेगा,

फिर भी गर ना बच पाया तो विष लोगों मे भर देंगे,
इक बच्ची की हत्या को भी हिन्दू मुस्लिम कर देंगे,

छोड़ दे सारी चिंताएं तू उसपे दिल ना भारी कर,
ना जाने कितनी निर्भया असीफा संस्कृति चली गयी अब दूजे की तैयारी कर......

ટિપ્પણીઓ

આ બ્લૉગ પરની લોકપ્રિય પોસ્ટ્સ

અછૂતો ગાંધીને કેમ પોતાના સમાજનો સૌથી મોટો દુશ્મન માને છે

ऐनी फ्रैंक की डायरी